इससे जिले में अभी से ही दीपावली का बूम दिखाई देने लगा है। सर्वाधिक भीड़ रेडीमेड गारमेंट्स, साड़ी व टेलरों की दुकान पर है। लोग समय रहते ही कपड़ों की सिलाई व खरीददारी से मुक्त होना चाहते हैं। दिन-प्रतिदिन बदलती फैशन व कपड़ों के डिजायन के दौर में बने रहने के लिए अब टेलरों ने भी सिलाई का तरीका बदल दिया है। जिले के टेलर वर्तमान फैशन, रेडीमेड कपड़ों की डिजायन व ग्राहक की मांग के अनुसार ही कपड़े सिलने लगे हैं।