जानकारी के अनुसार, सेक्टर-38ए स्थित (TGIP) टीजीआईपी मॉल में रविवार को एक शख्स (Jewellery Showroom) ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंचा। यहां उसने सेल्समैन से महंगा हीरों का हार दिखाने की पेशकश की। इस पर सेल्समैन शख्स को हीरों का हार दिखा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान सेल्समैन का ध्यान भटकते ही हार देख रहा ग्राहक हीरों का हार निगल गया। इसके बाद हार पसंद न आने की बात कहकर वह शोरूम से निकल गया।