5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच बच्चों की मां को 24 साल के युवक से हुआ प्यार, पति से छिपकर मिलने पहुंची…दो घंटे में मौत

Extramarital Affair: दिल्ली से सटे नोएडा निवासी महिला का अर्जुन नाम के युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति समेत घरवालों को इसकी भनक तक नहीं थी। मंगलवार को वह चोरी-छिपे प्रेमी से मिलने गई थी।

3 min read
Google source verification
Extramarital affair

नोएडा में पति से छिपकर प्रेमी से मिलने पहुंची पांच बच्चों की मां की मौत।

Extramarital Affair: नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित मामूरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक विवाहित महिला की उसके प्रेमी के कमरे पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला चोरी-छिपे अपने प्रेमी अर्जुन से मिलने आई थी। इसके दो घंटे बाद ही प्रेमी के कमरे पर उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका पांच बच्चों की मां थी। उसके पति को प्रेम संबंधों की जानकारी नहीं थी। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

नोएडा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रेमी के पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नोएडा फेज-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां प्रेमी के कमरे में महिला का शव मिला। पुलिस को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही प्रेमी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच साथ रहने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच दोनों के बीच झगड़ा हुआ और प्रेमी ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

नोएडा पुलिस का कहना है कि आरोपी अर्जुन गिरफ्तार हो गया है। उसपर गैर इरादतन हत्या (IPC 304) का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेमी को अपनी प्रेमिका पांच बच्चों की मां के चरित्र पर शक था। इसके चलते उनके अक्सर विवाद होता था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह मौत मारपीट के बीच अचानक हुई घटना है या इसके पीछे पहले से कोई साजिश थी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका का पति पांच साल पहले बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव से नोएडा आया था। यहां महिला के पड़ोसी 24 साल के अर्जुन से प्रेम संबंध बन गए। महिला अक्सर प्रेमी से मिलने उसके कमरे पर आती थी। इस बात की पति और परिजनों को जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में नोएडा एसीपी वर्णिका सिंह ने बताया कि मृतक महिला का नाम नीरज है। वह पहले नोएडा के ममूरा गांव में परिवार के साथ रहती थी। उसी दौरान उसके ममूरा गांव निवासी अर्जुन से प्रेम संबंध बन गए। इस बात की जानकारी पति और परिवार वालों को नहीं है। नीरज का परिवार यूपी के बदायूं जिले का रहने वाला है। नीरज का पति सतीश नोएडा में मेहनत-मजदूरी करता है। नीरज पति से छिपकर अर्जुन से मिलने उसके कमरे पर आती थी। नीरज के पति सतीश की तहरीर पर अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अर्जुन के पड़ोसियों का कहना है कि वह महिला के चरित्र पर शक करता था और साथ रहने का दबाव बनाता था।

दिल्ली-एनसीआर में पहले भी हो चुकी प्रेमिकाओं की मौत

नोएडा में प्रेमी से मिलने आई महिला की मौत के मामले में पुलिस अपने तरीके से जांच कर रही है, लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं कि दिल्ली-एनसीआर में पहले भी प्रेम प्रसंग में कई महिलाओं की जानें जा चुकी हैं। जून 2025 में दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र स्थित एक होटल में 29 साल की महिला सरिका को उसके प्रेमी सचिन ने गला दबाकर मार दिया। बकौल पुलिस, इस मामले में भी सचिन को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक था।

अवैध संबंधों के शक में सारिका की हत्या

सचिन ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसे सारिका का किसी अन्य पुरुष के साथ प्रेम संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने सारिका का गला दबा दिया। सारिका की मौत के बाद उसने शव को होटल के कमरे में स्थित बाथरूम में छोड़ दिया और सुबह कमरे से निकल गया। होटल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद सचिन को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली में दो युवतियों की प्रेमियों ने कर दी हत्या

इससे पहले एक फरवरी 2025 को दिल्ली के स्वरूप नगर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्‍या कर दी थी। इस मामले में भी प्रेमी को प्रेमिका के चरित्र पर शक था। इसी के चलते 25 साल की प्रेमिका की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी कमरे से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने कड़ी जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। दिल्ली के मुनिरका में 12 अप्रैल 2025 को मणिपुर निवासी महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में भी लिव इन पार्टनर को 27 साल की प्रेमिका के चरित्र पर शक था।