31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 3:24 PM IST

matawati

मायावती इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!

नोएडा. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिग्‍गजों ने भी अपना अपना चुनाव क्षेत्र फाइनल करना शुरू कर दिया है। राष्‍ट्रीय लोकदल के मुखिया अजित सिंह मुजफ्फरनगर, सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है। बसपा सुप्रीमो मायावती इस बार पश्चिमी यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में बड़ा फेरबदल, इन लोगों को मिलने जा रही है बडी जिम्मेदारी

यूपी की राजनीति में अहम भूमिका निभा चुकी बीएसपी सुप्रीमो मायावती 2019 के लोकसभा चुनाव मैदान में लड़ने का सकेंत दे चुकी है। 2004 में अकबरपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद में उन्हेांने अभी तक चुनाव नहीं लड़ा। यहां तक की इस बीच राज्यसभा और विधानसभा सदस्य भी रह चुकी है। अकबरपुर सीट इस बार समान्य हो गई है। माना जा रहा है कि मायावती 2009 जैसी सफलता वेस्ट यूपी में तलाश रही है।

दरअसल वेस्ट यूपी दलित राजनीति का केंद्र रहा था। एक वजह यह भी रही थी कि मायावती खुद वेस्ट यूपी के गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर गांव से है। गौतम बुद्ध नगर से मायावती को उम्मीद है। बुलंदशहर से भी चुनाव लड़ने की चर्चाएं रही है। वहीं बुलंदशहर से सटे हुए आगरा व हाथरस तीन रिजर्व लोकसभा सीटें हैं। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर मायावती का पैतृक जिला है। वहीं मायावती गृहजनपद में भी संगठन को मजूबत करने में जुट गई है। 2017 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में मायावती हार को पचा नहीं पाई थी।

एक तरफ जहां मायावती 2014 में अपने ही गृहजनपद की लोकसभा सीट हार गई। वहीं 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में गृहजनपद से कोई सीट हासिल नहीं कर सकी थी। सबक लेते हुए बसपा सुप्रीमो आगामी चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। मायावती ने 2019 से पहले तीनों विधानसभाओं में लगभग 1383 बूथ अध्यक्षों को जल्द ही नई जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रही है। नोएडा, दादरी व जेवर विधानसभा में नई कमेटी का गठन किया जा रहा है। नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 529, दादरी में 469 और जेवर विधानसभा क्षेत्र में 385 बूथों पर नए अध्यक्षों का चयन करने का ऐलान मायवती ने किया है। माना जा रहा है कि मायावती इस बार बुलंदशहर या फिर गृहजनपद गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: 70 साल की बुजुर्ग महिला ने सपा के इस दिग्गज नेता के पक्ष में खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा, योगी को ठहराया जिम्मेदार