कोटा स्थायी लोक अदालत ने गुरुवार को सर्किट हाउस प्रबंधक को आदेश दिए कि सर्किट हाउस परिसर स्थित गणेश मंदिर के अदालत परिसर व सर्किट हाउस के बीच स्थित छोटे गेट को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ प्रत्येक बुधवार को खुला रखें। अदालत ने यह आदेश एडवोकेट रोहित सिंह राजावत की ओर से पेश जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।