26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा घूमने आई किशोरी के साथ हैवान मौसा चार दिनों तक करता रहा दुष्कर्म,जब हुआ खुलासा तो…

12 साल की किशोरी को रिश्ते के मौसा ने कमरे में बंधक बनाकर चार दिन तक करता रहा दुष्कर्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Sep 2018, 3:14 PM IST

rape victim

नोएडा घूमने आई किशोरी के साथ हैवान मौसा चार दिनों तक करता रहा दुष्कर्म,जब हुआ खुलासा तो...

नोएडा. दिल्ली की रहने वाली किशोरी नोएडा के नया बांस गांव में रहने वाले अपने मौसा के यहां घूमने आई थी। लेकिन इस हैवान ने रिश्ते को तारतार करते हुए 12 साल की इस किशोरी को कमरे में बंधक बना चार दिन तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि इस शख्स ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी को कमरे में बेसुध बनाकर रख रका था। मंगलवार को किशोरी के पिता जब उसे लेने नया बांस पहुंचे तो उनकी बेटी वहां बेसुध हालत में मिली। इसके बाद पिता ने सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- दो धर्म के प्रेमी युगल जा रहे थे शादी रचाने, हिन्दूवादी संगठन ने रास्ते में ही कर दिया ये काम

पिता के साथ आई थी पीड़िता

मूल रूप से पश्चिमी बंगाल की रहने वाली 12 साल की पीड़िता परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। उसके पिता चार दिन पहले किशोरी को अपने साथ लेकर नया बांस में रहने वाले मौसा सुब्रतो हल्दर के यहां घुमाने के लिए लेकर आए थे। बताया जाता है कि सुब्रतो हल्दर यहां पानी सप्लाई का काम करता है। पिता शाम को उसे लेकर दिल्ली जाने लगे, तो दरिदे मौसा ने घुमाने के बहाने से किशोरी को अपने पास रोक लिया।

यह भी पढ़ें- शाहरुख, सलमान और सोनू एक साथ भेजे गए जेल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

नशीला पदार्थ पिला करता था हैवानियत
पीड़िता की पिता के अनुसार, होश में आने पर बेटी ने बताया कि आरोपित पहले दिन से ही उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पहले दिन उसने कोल्ड ड्रिंक और मिठाई लाकर खाने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेसुध हो गई। सुबह नींद खुलने के बाद दुष्कर्म की जानकारी हुई। इसका उसने विरोध जताया और परिजनों से शिकायत करने को कहा तो आरोपित ने उसने जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंद कर दिया।