1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार का अपने विधायकों को तोहफा, भाजपा के रूट पर दौड़ेगी इस शहर की मेट्रो

योगी सरकार ने अपने विधायकों को बड़ा तोहफा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Apr 2018, 5:32 PM IST

yogi

मेरठ। देशभर में मेट्रो लाइन शुरु होने से लाखों लोगों को ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिल पा रही है। वहीं यूपी के कई जिलों में भी सरकार द्वारा जल्द मेट्रो शुरु की जानी है। इस क्रम में मेरठ में भी मेट्रो शुरु होनी है। वहीं अब योगी सरकार ने अपने विधायकों को ऐसा तोहफा दिया है कि वह खुलकर लोगों से कह सकेंगे की भाजपा सरकार उनके लिए काम कर रही है और विधायक भी अपने इलाकों में मेट्रो ले आए। दरअसल, योगी सरकार के पत्र से यह बात सामने आ रही है कि जिले में चार रूट पर मेट्रो शुरु होगी और इनमें भाजपा के कब्जे वाले क्षेत्र शामिल हैं। जिसके बाद यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में एसएसपी की ससुराल पर जब पड़ा छापा तो बरामद कैश देखकर दंग रह गए सब

इन चार विधानसभा क्षेत्रों पर दौड़ेगी मेट्रो

दरअसल, प्रदेश सरकार ने मेरठ प्राधिकरण व लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है कि मेरठ मेट्रो किस-किस विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। इसके जवाब में एमडीए ने बताया है कि मेरठ मेट्रो चार विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यह मेरठ दक्षिण, शहर विधानसभा क्षेत्र, कैंट विधानसभा क्षेत्र हैं। वहीं इसमें सरधना विधानसभा क्षेत्र का भी कुछ हिस्सा लगता है। बता दें कि इनमें से शहर विधानसभा क्षेत्र पर सपा जबकि अन्य तीन विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा है। जिससे यह साफ है कि मेरठ में मेट्रो शुरु होने से भाजपा के कब्जे वाले विधानसभा क्षेत्रों को होगा क्योंकि भाजपा के जनप्रतिनिधी लोगों को कह सकेंगे कि उनके प्रयासों के बाद शहर में मेट्रो दौड़ रही है।

यह भी पढ़ें : मुस्लिमों को लेकर आजम खां का बड़ा बयान, बोले- खत्म हो मुसलमानों का वोट का अधिकार और...

दो कॉरिडोर में चलेगी मेट्रो

शहर में मेट्रो के लिए दो कॉरिडोर तय किए गए थे। इनमें कॉरिडोर-एक परतापुर से मोदीपुरम तक और कॉरिडोर-दो श्रद्धापुरी फेस-वन से जागृति विहार एक्सटेंशन तक था। इसके साथ ही कॉरिडोर-वन पर रैपिड रेल भी प्रस्तावित है। जबकि कॉरिडोर-दो पर सिर्फ मेट्रो चलेगी।

ये होंगे कॉरिडोर-1 के स्टेशन

फिलहाल बनाए गए प्लान के मुताबिक कॉरिडोर 1 में परतापुर, डीएन पॉलीटेक्निक, रिठानी, शताब्दीनगर, संजय वन, माधवपुरम, ब्रह्मापुरी, बागपत रोड, क्रासिंग, रेलवे रोड चौराहा, भैंसाली मैदान, बेगमपुल, एमईएस कालोनी कैंट, सोफीपुर, डोरली, गुरुकुल, पल्लवपुरम व मोदीपुरम स्टेशन शामिल हैं।

कॉरिडोर-2 के ये होंगे स्टेशन

कॉरिडोर-2 पर श्रद्धापुरी फेस-2, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट, कैंट स्टेशन, रजबन बाजार, बेगमपुल, बच्चा पार्क, शाहपीर गेट, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी, आश्रम, मंगल पांडे नगर, तेजगढ़ी, मेडिकल कॉलेज, जागृति विहार एक्सटेंशन व गोकलपुर स्टेशन प्रस्तावित हैं।

अन्य विधानसभा क्षेत्रों पर भी होगा काम

गौरतलब है कि मेरठ मेट्रो वैसे चार विधानसभा क्षेत्र को ही कवर कर रही है। लेकिन अब मेट्रो के नक्शे को रखकर यह देखा जाएगा कि बचे हुए सिवालखास, हस्तिनापुर व किठौर विधानसभा क्षेत्रों को इसका लाभ किस तरह दिया जा सकता है। वहीं सूत्र की मानें तो यदि इन तीनों को जोड़ने वाला कोई रूट संभव हो सकेगा तो उसके लिए भी घोषणा की जाएगी।

एमडीए वीसी साहब सिंह का शासन से सूचना मांगी गई थी कि मेट्रो कितने विधानसभा क्षेत्रों को कवर करती है, उसका जवाब भेज दिया गया है। मेरठ मेट्रो चार विधानसभा क्षेत्रों को कवर करती है।