मालूम हो कि यह पूरा मामला 12 जनवरी को सामने आया था। जब लड़की के पिता मोहम्मद यूसुफ ने हीरानगर थाने में केस दर्ज कराया था। इसके मुताबिक, 10 जनवरी को लगभग 12:30 बजे उनकी बेटी जंगल में घोड़े के लिए चारा लेने गई थी, जिसके बाद वह नहीं लौटी। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। अब इस मामले के तार पश्चिमी यूपी से भी जुड़ गए हैं। दरअसल प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस मामले का एक अन्य आरोपी विशाल जंगोत्रा मेरठ से बच्ची के साथ रेप करने के लिए कठुआ पहुंचा था।