गाजियाबाद के वसुंधरा की रहने वाली विदिशा बालियान को बचपन में सुनने व समझने में परेशानी होती थी। मां डॉ. दीपशिखा के मुताबिक, स्कूल में पढ़ाई के दौरान विदिशा बहुत परेशानी होती थी। अध्यापक के बोर्ड पर लिखने के बाद ही वह अपना काम कर पातीं थी। अगर टीचर कुछ लिखने के लिए बोलते थे तो वह खुद को असहाय महसूस करतीं। क्लास में पढ़ने वाले उसके साथी काम करने के लिए अपनी कॉपी नहीं दिखाते थे। जिससे देखते हुए स्पोर्ट्स में उसकी रुचि बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि वह कम ही समय में वॉलीबॉल की स्कूल में अच्छी खिलाड़ी बनी।