11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक मामा की धौंस देकर यूके बैंक की अधिकारी से शख्स 2 साल करता रहा दुष्कर्म, ये है पूरा मामला

शादी का झांसा देकर 2 साल तक विधायक का भांजा यूके बैंक की महिला अधिकारी से कर रहा था दुष्कर्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 29 Oct 2017, 5:28 PM IST

noida news hindi

noida news hindi

नोएडा. शहर में एक बार फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह आरोप एक प्राइवेट बैंक में फाइनेंशियल एनलिस्ट युवती ने एनटीपीसी में असिस्टेंट मैनेजर पर लगाया है। शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी के बहाने साढ़े तीन लाख रुपए भी ले लिए। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने धमकी दी कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। उसके मामा आंध्रा प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक हैं। युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है। युवती ने मामले की शिकायत एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्त के जरिए हुर्इ मुलाकात, फिर दोनों में हुआ प्यार
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में युवती अपने परिवार के साथ रहती है। वह नोएडा में यूके बैंक की ब्रांच में फाइनेंशियल एनालिस्ट है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 साल पहले एक फ्रेंड के जरिए उसकी मुलाकात डंडेश्वर वानाचंद्रा से हुई थी। वानाचंद्रा एनटीपीसी टॉउनशिप में रहता है। वह एनटीपीसी में ही असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि वानाचंद्रा ने शादी का झांसा देकर 2 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो और पिक भी खीची है। ये सब उसी के पास है। इस दौरान आरोपी ने शादी करने के बहाने उससे साढ़े तीन लाख रुपए भी ले लिए।

पुलिस के पास जाने पर विधायक मामा की दी धमकी
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 15 अक्तूबर को जब उसने वानाचंद्रा से शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो, उसे धमकी दी कि उसके मामा आंध्रा प्रदेश में विधायक हैं। युवती ने मामले की शिकायत एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।