1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी यूपी की इस लोकसभा सीट पर ये बन सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी!

2009 में भाजपा के इस दिग्गज नेता को हराकर फहराया था जीत का परचम।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 Aug 2018, 2:34 PM IST

मुरादाबाद। वर्ष 2019 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। जिनमें से प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस का इस बार उत्तर प्रदेश में विशेष फोकस है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलाकमान का मानना है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से ही होकर जाता है। इसलिए यूपी में पार्टी को मजबूती से चुनावी तैयारियों में अभी से जुटना जरूरी है। इसी के तहत पार्टी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में बिना किसी गठबंधन के अकेले दम पर जिन 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी उन पर एक बार पार्टी फिर से ताकत झोंकने के मूड़ मेें है।

यह भी पढ़ें-बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया संगठन में बड़ा फेरबदल, इन नेताओं को कर दिया इधर से उधर

इन 21 सीटों में से कुछ सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी लगभग तय माने जा रहे हैं। इन सीटों की संख्या आठ बताई जा रही है। इन आठ सीटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट भी शामिल है। इस सीट पर 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता व कई बार के विधायक कुंवर सर्वेश सिंह को करीब पचास हजार वोटों से हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में अजहरुद्दीन मुरादाबाद सीट छोड़कर राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा से चुनाव लड़े थे, जहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-विधायक पति की मौत के बाद उपचुनाव में मिली थी हार, अब पार्टी ने दिया ये बड़ा इनाम

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले इस जिले में 6वीं बार पहुंचकर सीएम योगी ने युवाओं को एक बार फिर दिया तोहफा

अब एक बार कांग्रेस का इन्हीं सीटों पर फिर से फोकस है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से मोहम्मद अजहरुद्दीन का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान से उनको चुनाव के लिए तैयारियां करने के लिए कह दिया गया है। जिसके बाद ही वह रातोंरात ईद पर हैदराबाद से शहर पहुंचे थे और यहां की मुख्य मस्जिद में ईद की नमाज अदा की थी। इसके बाद वे जिले के कांग्रेस व सपा नेताओं से भी मिले थे। साथ ही उन्होंने मुरादाबाद देहात सीट से सपा विधायक इकराम कुरैशी से चुनावी मंत्रणा भी की थी। इससे यह तय माना जा रहा है कि अजहरुद्दीन का टिकट मुरादाबाद से लगभग फाइनल है चाहे विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन हो या न हो।

यह भी देखें-कावंड ला रहे है ये पक्षी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

इन सीटों पर बड़े नेताओं का नाम माना जा रहा तय
कुशीनगर से आरपीएन सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री) , कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल (पूर्व केंद्रीय मंत्री) , प्रतापगढ़ से राजकुमारी रत्ना सिंह, फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर (प्रदेश अध्यक्ष), जौनपुर सीट से प्रमोद तिवारी, धौरहरा से जितिन प्रसाद (पूर्व केंद्रीय मंत्री) का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसका कारण यह है बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पास इन सीटों पर इनसे मजबूत प्रत्याशी कोई दूसरा नहीं है।