नोएडा। सेक्टर 107 के मैन रोड पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग से घबराकर ड्राइवर बाहर आ गया। जिससे उसकी जान बच गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों और ड्राइवर ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई, तब तक कार जलकर स्वाह हो गई।