1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्ना बजरंगी हत्याः STF की जांच में बड़ा खुलासा, इस बदमाश ने सबसे पहले चलाई थी गोली!

एसटीएफ के सीन ऑफ क्राइम में कुछ और ही बात निकलकर सामेन आ रही है। जिससे कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Jul 2018, 2:25 PM IST

munna bajrangi

मुन्‍ना बजरंगी को गोली मारने के बाद खींची गई फोटो, फिर मारी गोलियां

बागपत। जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले अभी तक सभी जगह चर्चा है कि सुनील राठी ने ही गोली चलाई। लेकिन एसटीएफ के सीन ऑफ क्राइम में कुछ और ही बात निकलकर सामेन आ रही है। जिससे कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि अभी जांच में पूरी तरह खुलकर हत्या के कारणों की बात सामने नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी हत्याकांड मामले में पुलिस को मिले अहम फोटो, पूर्वांचल से पश्चिप यूपी तक जुड़ रहे तार

दरअसल, मुन्ना की हत्या करने के दौरान राठी अकेला नहीं था, बल्की उसके साथ अन्य तीन शूटर बंदी और भी थे। वहीं बताया जा रहा है कि जिस समय गोली चलाई गई तब मौके पर 11 बंदी खड़े हुए थे। हालांकि उस दौरान राठी व अन्य तीन बंदियों को छोड़कर सभी वहां से भाग गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनील राठी के इशारे पर एक अन्य बंदी ने गोली चलाई। जिसके बाद राठी व वहां मौजूद तीनों बंदियों ने हंस-हंसकर सुनील राठी को गोली मारी

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद सुनील राठी को इस वजह से सता रहा मौत का डर

राठी के साथ मौजूद थे ये कुख्यात

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच में यह सामने आया है कि सुनील राठी के साथ कुख्यात प्रमोद राठी का भाई बागपत के गागनौली निवासी रवि, बागपत के खेकड़ा निवासी प्रशांत, मुजफ्फरनगर के भौराकलां निवासी 50 हजारी हरीश का भाई आदेश हत्या के समय मौका-ए-वारदात पर मौजूद थे। इस दौरान पहली गोली उपरोक्त तीनों में से एक बदमाश ने चलाई और फिर राठी ने बंदी से पिस्टल लेकर मैगजीन को खाली कर दिया।

यह भी पढ़ें : इस लोकसभा सीट की वजह से हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या, 2019 में लड़ना चाहता था सांसद का चुनाव!

हंस-हंसकर मारी गोली

जेल में एक नंबरदार से पुलिस ने जब पूछताछ कि तो यह सामने आया है कि मौके पर मौजूद चारों बंदी हंस-हंसकर बजरंगी को गोली मार रहे थे। इस दौरान वह एक दूसरे से हाथ भी मिला रहे थे। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि फिलहाल इस हत्याकांड में केवल सुनील राठी का ही नाम सामने आया है और उसने जुर्म कबूल भी कर लिया है। हालांकि अभी जांच चल रही है। यदि इसमें किसी और का भी नाम सामने आता है तो उसका नाम भी मुकदमे में दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद सुनील राठी के पास जाने से पहले जांच अधिकारी ने रखी ये शर्त

शासन को भेजी गई रिपोर्ट

एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि लखनऊ एसटीएफ के अफसरों को प्रेषित की गई एक रिपोर्ट में इन तीनों शूटर बंदियों के नामों को भी शामिल किया गया है। इन तीनों पर लखनऊ स्तर के अधिकारियों को फैसला लेना है। इसके बाद ही इन्हें मुकदमें में नामजद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हत्याकांड के समय मुन्ना बजरंगी के साथ मौजूद रहने वाला कैदी आया सामने, बताई पूरी कहानी

मुन्ना बजरंगी की पत्नी की शिकायत पर होगी पूछताछ

बताया जा रहा है कि मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की शिकायत के आधार पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह समते पाचों आरोपितों से पूछताछ करेगी। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में अभी तक 70 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।