भाजपा के इन बड़े नेताओं पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री व गाजीपुर से भाजपा सांसद मनोज सिन्हा, मृतक भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी व भाजपा विधायक अलका राय, बनारस निवासी पीके सिंह, सैय्यद राजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह के साथ ही जौनपुर के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन लोगों ने साजिश के तहत मेरे पति की हत्या कराई।