26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी की ये बेटी है प्रधानमंत्री मोदी की ‘बहन’, राखी बांधने के लिए PM की तरफ से आया फोन

क्या आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 वर्षीय उस बहन के बारे में जानते हैं, जो नोएडा शहर की रहने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 25 Aug 2018, 3:06 PM IST

modi

यूपी की ये बेटी है प्रधानमंत्री मोदी की ‘बहन’, राखी बांधने के लिए PM की तरफ से आया फोन

नोएडा। रक्षाबंधन का त्योहार 26 अगस्त 2018 को मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजार भी राखियों से सज गए हैं। वहीं क्या आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 वर्षीय उस बहन के बारे में जानते हैं, जो नोएडा शहर की रहने वाली है। जी हां, पीएम मोदी की एक ऐसी भी बहन है जो महज 15 साल की है और इस रक्षाबंधन उन्हें राखी बांधने के लिए दिल्ली स्थित पीएमओ से फोन आया है।

यह भी पढ़ें : जानिए, रविवार को कब शुरू हो रहा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

दरअसल, नोएडा के सेक्टर-40 में रहने वाली खुशी गोस्वामी अभी 10वीं कक्षा की छात्रा है। वह दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पीएम मोदी के सामने प्राकृति वंदना नाम से एक प्रस्तृति भी दे चुकी है। अब खुशी 26 अगस्त यानि रक्षाबंधन की दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने पीएमओ जाएंगी।

यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan पर बहनों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन और बसें, जानिए क्या है टाइमिंग

बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थिति विज्ञान भवन में प्राकृति वंदना का आयोजन किया गया था। जिसमें खुशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी प्रतिभा दिखाई थी। अब 26 अगस्त को दिल्ली स्थित बाल भवन में पीएम मोदी को राखी बांधने का एक कार्यक्रम रखा गया है। इसी कार्यक्रम में खुशी भी पीएम को राखी बांधने के लिए जाएंगी।

यह भी पढ़ें : रक्षा बंधन के गाने सर्च कर रहे नोएडा के युवा, ये हैं Top 10 Songs

खुशी गोस्वामी का कहना है कि उन्हें शास्त्रीय संगीत का शौक है और वह उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, एचआरडी मंत्री प्रकाश जावेडकर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उमा भारती के सामने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। 15 साल की खुशी का कहना है कि उन्हें बचपन से ही शास्त्रीय संगीत का शौक था। लिहाजा वह संगीत की महारथ हासिल करने में जुटी हुई हैं और नोएडा में नेहा वत्स से संगीत की बारीकियां सीख रही हैं।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है रक्षाबंधंन, क्या आपने भी इन गानों को खूब सुना है

उनका कहना है कि वह संगीत के जरिए देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। इतना ही नहीं, खुशी 2018 में विश्व योग का टाइटल सॉन्ग भी गा चुकी हैं। इसके अलावा वह विकास खन्ना की मूवी ‘द लास्ट कलर’ और ‘एनसीईआरटी के जिंगल’ भी गा चुकी हैं। वह एक टीवी प्रोग्राम के रियलिटी शो की सेमी फाइनलिस्ट रही खुशी सारेगामापा के थर्ड राउंड का सफर तय कर चुकी हैं।