माँ कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। अगर आप अपने जीवन में घोर निराशा से गुजर रहे हैं और चारों-तरफ रास्ते बंद लग रहे हैं तो आप चतुर्थी के दिन कूष्माण्डा मां की विशेष रुप से पूजा करें। मां आपको सभी कष्टों से बाहर निकालेंगी।