
लव मैरिज के पांच माह बाद ही इस हाल में मिली साॅफ्टवेयर इंजीनियर महिला, मां-बाप ने बतार्इ ये वजह- देखें वीडियो
नोएडा।पांच माह पूर्व जहां साॅफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था।उसी के बीच कुछ एेसा हुआ कि नोएडा के सेक्टर-78 स्थित आदित्य अर्बन कासा सोसायटी में नव विवाहिता का शव पंखे से झूलता मिला।पुलिस का कहना है की नव विवाहिता ने पति से तंग आकर ख़ुदकुशी की है।जबकि मृतका के घरवालों का आरोप है कि दहेज के लालच में ससुरालियों ने योजना बनाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी।परिवार वालों की तहरीर पर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
प्रेम विवाह के बाद पति के साथ आ गर्इ थी नोएडा
सेक्टर-78 आदित्य अर्बन कासा सोसायटी निवासी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर 25 वर्षीय श्रेया ने चंडीगढ़ निवासी नितिन से 5 महीने पहले प्रेम विवाह किया था।उसके बाद वे नोएडा में रहने आ गए। यहां दोनों एक आईटी कंपनी में काम कर रहे थे।नितिन ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उनमें झगड़े शुरू हो गए थे।शुक्रवार को श्रेया झगड़ा करके अपने कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी लगा ली।जब उसने कमरा नहीं खोला तो वह बाहर सोफे पर सो गए। रात में श्रेया की मां का फोन आया और बताया कि उसका कॉल नहीं लग रहा है। इस पर उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।फिर वे नीचे रहने वाले फ्लैट मालिक से कमरे की दूसरी चाबी लेकर आए और दरवाजा खोला।अंदर श्रेया पंखे से लटकी हुई थी। जिसे देखकर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस काे दी।
माता-पिता ने लगाया आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वहीं बेटी की मौत की खबर सुनकर नोएडा पहुंचे श्रेया के परिजनो का कहना है की शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की डिमांड को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।मृतका की मां अनुपम ने नितिन और उनकी मां के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।अभी इस मामले कोई गिरफ्तारी नहीं हुए है।
Updated on:
08 Jan 2019 12:25 pm
Published on:
08 Jan 2019 12:25 pm
