उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशनों के एस्केलेटर, रेलिंग, मेट्रो कोच के हैंडल, फर्श, ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सहित अन्य स्थानों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। मेट्रो के सभी स्टाफ को कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जगह-जगह नोटिस के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।