अथॉरिटी ने बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बगल में इन बसों के लिए करोड़ों की लागत से बस स्टैंड बनवाया है, जबकि कमाई देने वाली दूसरी बसें बाहर खड़ी होती हैं. दिलचस्प ये है कि बस स्टैंड के ऑफिस में लाइट और पंखा नहीं है. जिससे कर्मचारी बाहर खुले में बैठते हैं. वहीं नोएडा सेक्टर 62 में इन बसों का स्टैंड सड़क पर ही बना दिया गया, जिससे वहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है.