1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, आना चाहिए बस ये काम तो कमा सकेंगे 25 से 30 हजार रुपये

अब आसानी से कोई भी 25 से 30 हजार रुपये कमा सकता है। हालांकि उसे एक काम आना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 May 2018, 5:44 PM IST

rupee

नोएडा। वर्तमान में सरकार द्वारा बेरोजगारों के लिए कई तरह की स्कीम चलाई गई हैं। लेकिन अधिकांश लोगों को अपनी पसंद का काम नहीं मिलने के चलते वह इन स्कीम में काम नहीं करते। इसके साथ ही देश में बेरोजगारी का आंकड़ा भी शायद ही किसी से छिपा होगा। लेकिन अब सरकार ने नियमों में एक ऐसा बदलाव किया है। जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है और वह हर रोज 25 से 30 हजार रुपये कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : वसीयत बनवाने से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बात, जिंदगी भर नहीं होगी समस्या

इस तरह कर सकेंगे कमाई

यदि आप भी हर महीने पैसा कमाने के इच्छुक है तो इसके लिए आपको सिर्फ एक काम आना चाहिए। वह है ड्राइविंग। जी हां, यदि आपको अच्छे से ड्राइविंग आती है और आप बेरोजगार हैं तो अपनी इसी खूबी से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। टैक्सी, कैब आदि चलाकर ही आप हर महीने पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कमर्शियल लाइसेंस की जरूरत भी नहीं होगी और आप अपने एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) ड्राइविंग लाइसेंस से ही टैक्सी, कैब, ऑटो, ई-रिक्शा आदि चला सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अगर ट्रेन का टिकट बुक करते हैं तो ऐसे जीत सकते हैं 10 हजार रुपये

यह हुआ बदलाव

बता दें कि परिवहन विभाग द्वारा कमर्शियल लाइसेंस की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही बिना कमर्शियल लाइसेंस ही गुड्स व्हीकल भी चलाया जा सकेगा। इस श्रेणी में व्यावसायिक वाहन जिनकी माल ढोने की क्षमता 7500 किग्रा (मसलन छोटा हाथी, पिकअप सरीखी माल ढोने वाली गाड़ियां) से कम वाले वाहन आते हैं।

यह भी पढ़ें : बिना टिकट कर रहे हैं सफर तो घबराए नहीं, बस करें ये काम तो टीटीई भी नहीं करेगा जुर्माना

इस बाबत एआरटीओ (प्रशासन) ए.के पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में भी यह व्यवस्था लागू कर दी गई है और अब लाइट मोटर व्हीकल की श्रेणी में आने वाले वाहनों के लिए कमर्शियल लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही सात टन तक की क्षमता भार वाले वाहन चलाने वालों को भी कमर्शियल लाइसेंस नहीं लेना पड़ेगा।