नोएडा। जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान, कबीर के इन बोल से सभी वाकिफ हैं, लेकिन युग बदला जरूरतें बदलीं। बैल गाड़ी, ऊंट गाड़ी, हाथ गाड़ी से होते हुए आज इंसान महंगी लक्सरी कार का सफर कर रहा है। लेकिन क्योंकि उसे अपनी जाति/ओहदा दिखाने की बीमारी थी तो वो इसके लिए अपनी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहा है। जैसे ही कोई गाड़ी खरीदते है, उस पर जाति लिखवाना नहीं भूलता। वहीं अब गाड़ियों पर जातिसूचक स्टीकर लगवाने या पेंट करवाए जाने को लेकर केंद्र सरकार के नए निर्देश के बाद यूपी में कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके चलते नोएडा समेत यूपी के कई शहरों में पुलिस ने जाति लिखी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की है।