11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुराड़ी में 11 लोगों की मौत: अब कुत्ते का हुआ ये हाल

भाटिया परिवार के कुत्ते को यहां कराया गया भर्ती

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Jul 03, 2018

burari bhatia family

बुराड़ी में 11 लोगों की मौत: अब कुत्ते का हुआ ये हाल

नोएडा।बुराड़ी दिल्ली में भाटिया परिवार के 11 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से उनके कुत्ते का का भी बुरा हाल है।अभी हार्इटेक शहर नोएडा में कुत्ते का इलाज किया जा रहा है।सेक्टर-55 में कुत्तों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल के पास है। जो उसका इलाज करा रही है।

यह भी पढ़ें-कबड्डी के इन नेशनल प्लेयर्स ने अपने ग्रेजुएट साथियों के संग बनाया एेसा गैंग, पुलिस भी जानकर रह गर्इ दंग

संस्था के संचालक ने बताया पुलिस से लिया कुत्ता

हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल नाम का एनजीआे चलाने वाले संजय महापात्रा ने बताया बुराड़ी में मरने वाले भाटिया परिवार के घर में पिटबुल-इंडियन मिक्स प्रजाति का कुत्ता पला हुआ था।उन्हें कुत्ते के दर्दनाक हादसे आैर छत पर कुत्ता बंधे होने की जानकारी मीडिया से लगी।जिसके बाद संजय महापात्रा ने की टीम बुराड़ी दिल्ली में मौके पर पहुंची। टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से रविवार शाम कुत्ते को घर की छत से लिया।

यह भी पढ़ें-तांत्रिक ने देर-रात महिला को बुलाकर किया एेसा कांड, होश आने पर लगा पता

कुत्ते का कराया जा रहा इलाज तेज बुखार से है पीड़ित है डाॅगी

इस संस्था की टीम ने डाॅगी को कब्जे में लेकर सेक्टर-5 स्थित संस्था के क्लीनिक पर भर्ती कराया। जिसके बाद उन्होंने बताया कि कुत्ता करीब ढाई दिन से बंधा हुआ था। इतना ही नहीं कुत्ते को 107 डिग्री के आसपास बुखार था।जिसका इलाज किया गया। इसके बाद सोमवार को कुत्ते का बुखार थोड़ा कम हुआ।इसके साथ ही उसने थोड़ा बहुत खाना खाया।संजय महापात्रा ने बताया कि कुत्ता बहुत दुखी प्रतीत हो रहा है।वैसे भी कुत्ता बहुत ही संवेदनशील होता है।वह कुछ बोल नहीं सकता लेकिन उसे भी इस हादसे से काफी दुख पहुंचा है।विशेषज्ञों की देखरेख में कुत्ते का इलाज जारी है।उसकी हालत में सुधार होने के बाद उसे पीपुल्स फॉर एनीमल (पीएफए) के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि घर से कुछ रजिस्टर मिले है जिसमें मौत की एक-एक प्रक्रिया को लाइन से लिखी गई है।इन नोट्स के आधार पर पुलिस को तंत्र-मंत्र के और मोक्ष की प्राप्ती के लिए इतना बड़ा कदम उठाए जाने का शक है।