2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा प्राधिकरण के एपीई बृजपाल चौधरी की तबीयत बिगड़ी, जांच के लिए घर पहुंचे डॉक्टर

नोएडा प्राधिकरण के वर्ग सर्कल एक में सहायक परियोजना अभियंता बृजपाल चौधरी के घर आयकर टीम द्वारा पिछले 30 घंटों से लगातार छापेमारी कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Jun 2018, 4:07 PM IST

noida

नोएडा प्राधिकरण के एपीई बृजपाल चौधरी की तबीयत बिगड़ी, जांच के लिए घर पहुंचे डॉक्टर

नोएडा। यादव सिंह के बाद आयकर विभाग की रडार पर आए नोएडा प्राधिकरण के वर्ग सर्कल एक में सहायक परियोजना अभियंता बृजपाल चौधरी के घर आयकर टीम द्वारा पिछले 30 घंटों से लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं इस छापेमारी की खबर फैलने के बाद नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने एक पत्र जारी कर कहा है कि आय से अधिक संपाति के मामले में इस कार्रवाई से प्राधिकरण की छवि धूमिल हुई है और एपीई बृजपाल चौधरी को निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें : गैस सिलेंडर पर ऐसे मिलता है 50 लाख का मुफ्त इंश्योरेंस, बाकि इन चार और चीजों पर मिलेगा फ्री कवर

वहीं अब बताया जा रहा है कि एपीई ब्रिजपाल चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद कैलाश अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है, जिन्होंने जांच करने के बाद उन्हे भर्ती करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि कैलाश अस्पताल के डॉकटरो की एक टीम ने बृजपाल चौधरी के निवास एच 37 पर जा कर उनके स्वास्थ्य की जांच की है। जांच करने के बाद बाहर आए डॉ अमित सक्सेना ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है, उनकी शुगर भी बढ़ी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सिफ़ारिश की गई है।

यह भी पढ़ें : भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब के बयान पर देवबंदी उलेमा ने दिया ऐसा जवाब, मच गई खलबली

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह से इन्कम टैक्स की जो छापेमारी चल रही है वह आज भी जारी है। इस बीच बृजपाल चौधरी की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर उनके परिवार के कई सदस्य उनसे मिलने नोएडा के सेक्टर-27 पहुंचे। आयकर अधिकारियों ने उन्हें मुलाकात करने का मौका दिया, लेकिन वे अपनी कार्रवाई जारी रखे हुये हैं।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तैयार की ऐसी रणनीति, भाजपा के भी उड़ जाएंगे होश

बृजपाल चौधरी से मिलकर बाहर निकले परिजनों का कहना है कि उनकी हालत ज्यादा खराब है, उन्हे तत्काल अस्पताल मे भर्ती करने की जरूरत है। उनका यह भी कहना है कि 5 दिन पहले ही वे अस्पताल से इलाज कराकर लौटे हैं। उन्हे शुगर, बीपी, किडनी इन्फेक्शन और हार्ट की समस्या है। परिजन यह मनाने को तैयार नहीं हैं कि बृजपाल चौधरी ने कोई गलत काम किया है। ये मामला जल्दी ही खत्म हो जाएगा।