5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida Authority के प्रशासनिक भवन में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण फाइलें जली

सेक्टर 6 स्थित नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर में सोमवार को अचानक आग लग गई
less than 1 minute read
Google source verification
aag.png

Sant Singaji Project: Fire near workshop, goods worth lakhs destroyed

नोएडा। सेक्टर 6 स्थित नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर में सोमवार को अचानक आग लग गई। अथॉरिटी में तैनात सुरक्षा गार्डों ने बिल्डिंग से निकलते हुए धुएँ को देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर 6 फायर टेंडर और 1 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को भेजा गया। बताया गया है कि अथॉरिटी के औद्योगिक विकास की बिल्डिंग में आग लगी है। बताया गया है कि आग से रिकॉर्ड जल गया है।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर करीब दो घंटे बाद काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड अभी आग पर काबू पाने मे जूटे हुए है। आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्रियल डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट होने से आग लगने की आंशका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलने पर अथॉरिटी के कई अधिकारी मौके पर पहुँचे। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: फिर फूटा कोरोना बम, चीन की कंपनी के 6 कर्मचारी समेत 21 में हुई पुष्टि, मरीजों की संख्या पहुंची 345