अथॉरिटी के सूत्रों के हवाले से खबर है कि लॉकडॉउन का असर शहर की विकास कार्यों में पड़ रहा हैं। जिसके चलते प्राधिकरण का खजाना भी लगातार खाली हो रहा है। ऐसे में राजस्व बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। ये दरें निजी संपत्तियों, आवासीय, उद्योग, संस्थागत व वाणिज्यिक के अलावा ईडब्ल्यूएस, श्रमिक कुंज सभी पर लागू कर दिया गया है। नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम जल बीएम पोखरियाल ने बताया कि 2 साल पहले दरों को बढ़ाया गया था। उन्हीं दरों को रिवाइज किया गया है।