नोएडा। अट्टा बाजार में आतिक्रमण को लेकर प्राधिकरण सख्त होता दिख रहा है। यहां जिन मकानों के सामने रेहड़ी पटरी वालों ने कब्जा जमा रखा है, उन मकान मालिकों को नोटिस जारी होने जा रहे हैं। ऐसे मकान मालिकों की एक सूची तैयार की जा चुकी है। दरअसल, अधिकांश मकान मालिक घर के सामने रेहड़ी पटरी लगाने के लिए पैसे वसूलते हैं। इससे सड़कों पर अतिक्रमण होता है। अब प्राधिकरण इन मकान मालिकों को नोटिस जारी करने जा रहा है। नोटिस से बचने के लिए वह अतिक्रमण कर्ताओं की शिकायत प्राधिकरण में कर सकते हैं। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण कर्ता मनमानी कर्ता है तो उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस सेक्टर-27 स्थित इंदिरा बाजार व उससे जुड़े मकान मालिकों को जारी होंगे।