1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब करोड़ों रुपये से होगा गांवों का विकास

करोड़ों रुपये से गांवों का होगा विकास।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Apr 2018, 2:43 PM IST

yogi

नोएडा। यूपी के हाईटेक शहर की स्थापना के बाद से लगातार गांवों के लोगों की कई समस्याओं को लेकर लगातार शिकायते रहती हैं। वहीं अब नोएडा प्राधिकरण जल्द ही 81 गांवों के विकास के लिए काम कवायद शुरु कर सकती है। इसके लिए वित्तीय बजट में करीब 40 करोड़ 50 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : सुसाइड करने से पहले महिला ने बनाया वीडियो, आपबीती सुनकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

सोमवार को अधिकारी देंगे रिपोर्ट

वहीं इस बजट को प्राधिकरण की बोर्ड में सैद्धांतिक मंजूरी के बाद जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही गांवों में विकास के नाम पर क्या किया जाना है और कितना काम अधूरा है। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों से मांगी गई है। जिसे अधिकारियों द्वारा सोमवार तक उपलब्ध कराना है। जिससे कि सेक्शन के हिसाब से बजट फाइनल कर विकास कार्यो को रफ्तार दी जा सके।

VIDEO: ज्योतिषयों ने मोदी सरकार से की ये बड़ी मांग, बोले जल्द करें पूरा

शहर की स्थापना के बाद सेक्टरों में हुआ विकास

बता दें कि 17 अप्रैल 1976 में नोएडा की स्थापना हुई थी। यहां कुल 81 गांव हैं जिनकी जमीन को नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिगृहीत किया गया और इसी जमीन पर शहर के सेक्टरों को बसाया गया। इसके बाद से नोएडा का नाम देश-विदेश में खूब चमका है।

इस जेल में बनी यूपी की पहली हाईटेक रसोई, अब मशीनें बनाएंगी रोटी और सब्जी-देखें वीडियो

गांवों की दी जाएगी प्राथमिकता

यहां के गांवों के ही अधिकांश किसानों की हमेशा से शिकायत हैं कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टरों में तो विकास किया गया, लेकिन गांवों की अनदेखी की जा रही है। आज तक भी गांवों में मूलभूत सुविधाएं लोगों को मुहैया नहीं कराई गई है। अब अधिकारियों की मानें तो वित्तीय बजट 2018-19 में प्राधिकरण द्वारा गांवों के विकास को प्राथमिकता दी जा सकती है।