5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा में देशभर से बुकिंग के लिए आने लगे शिल्पकार, महिलाओं को मिलेगा मौका

सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में देश भर से आये शिल्पकारों की लाइन लगनी शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Rajkumar Pal

Oct 04, 2017

noida craft festival

नोएडा। सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में शिल्पोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। स्टेडियम में स्टॉल बनने शुरू हो गये हैं। साधना शर्मा ने बताया कि 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले शिल्पोत्सव मेले को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। शिल्पकारों के लिए अब स्टॉल बनने का काम शुरू हो गया है। शिल्पकारों की सुविधा का भी इस बार खासा ध्यान रखा गया है। नोएडा व उसके आसपास से आने वाले लोगों को शिल्पोत्सव में शिल्पकारों की नई पेशकश देखने को मिलेगी।

उम्मीद है कि इस बार भी शिल्पी नोएडा से अच्छी कमाई करके ले जायेंगे। शिल्पकारों के लिये अभी भी श्रृंख्ला स्टॉल बुकिंग का ऑफर दे रही है। शिल्पकार नोएडा स्टेडियम के स्पोटर्स फैसिलिटी कॉप्लेक्स में आकर अपने स्टॉल की बुकिंग करवा सकते हैं। जिससे वह अपनी कला को एनसीआर के लोगों के सामने रख सकेंगे। वहीं नोएडा वासियों के लिए रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे दिवाली का मजा दोगुना हो जाएगा।

वहीं शिल्पकार 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले शिल्पोत्सव में अपने उत्पादों को बेचने के लिए स्टॉल की बुकिंग करा रहे हैं। कर्नाटक से आई लक्ष्मी बताती हैं कि वो पिछले छह सालों से यहां अपना स्टॉल लगा रही है। यहां वो प्राकृतिक रूप से तैयार तेल व श्रृंगार का समान बेचेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार पिछले वर्ष से भी ज्यादा उनकी बिक्री होगी। श्रृंख्ला की साधना शर्मा ने बताया कि शिल्पोत्सव में देशभर के शिल्पकार आ रहे हैं। शिल्पकारों के रहने की व्यवस्था भी नोएडा स्टेडियम में की गई है। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे शिल्पोत्सव का दिन नजदीक आता जा रहा है शिल्पाकारों की स्टॉल बुकिंग बढ़ती जा रही है।

महिला शिल्पियों को मिलेगा मौका

इस बार शिल्पोत्सव में महिला शिल्पियों को भी खासा मौका मिला है। साधना शर्मा ने बताया कि इस बार महिला शिल्पियों की पूरे उत्सव में कला दिखाई देगी। महिला शिल्पियों को इस बार पूरा मौका दिया जा रहा है कि वे इस उत्सव में अपने उत्पादनों का प्रदर्शन कर सशक्त बने। आपको बता दें कि आगामी 6 अक्टूबर से शिल्पोत्सव शुरू होने जा रहा है जिसमें शिल्पकारों के 250 स्टॉल लगने हैं। स्टॉल बनकर लगभग तैयार हो चुके हैं। जिसकी बुकिंग अभी नोएडा स्टेडियम में जारी है।

दस दिनों तक चलने वाले शिल्पोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

दिन — कार्यक्रम — कलाकार

शुक्रवार — भजन, चरकुला डांस — कविता पोड़वाल, मथुरा ग्रुप

शनिवार — रॉक बैंड — उड़ान बैंड (मुबंई)

रविवार — फॉक और भोजपुरी — मालिनी अवस्थी

सोमवार — कजरी कथ्थक डांस — उर्मिला श्रीवास्तव बनारस ग्रुप

मंगलवार — सुफियाना गजल — गुलाम दस्तगीर खान

बुधवार — रिएलिटी शो — मदन शुक्ला (एक्स फेक्टर सोनी चैनल), मोना कामत

गुरुवार — पंजाबी नाइट — अरून बक्शी, असप्रीत कौर, डांस ग्रुप

शुक्रवार — कव्वाली की शाम — अल्ताफ राजा

शनिवार — लाफ्टर शो — राजा रेंचो, जीतू गुप्ता, दीपक सैनी

रविवार — मेगा बॉलीवुड नाइट — हर्षित सक्सेना, रितु पाठक