इमरान खान ने कहा कि इस दौर में बहुत से लोगों की नौकरियां जा रही हैं या वे खाली बैठे हैं। लेकिन एक नौकरी के चले जाने से जिंदगी थम नहीं जाती। अगर आज नौकरी जा रही है, तो कल से ही हमें नई नौकरी ढूंढने में लग जाना है। अब नौकरी भी आपको ऑनलाइन आकर ही ढूंढनी होगी। नौकरी से सम्बंधित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर जाइए, वहां नौकरी ढूढ़िये। वहां अपने रिज्यूमे अपलोड कीजिये और नौकरी लगातार खोजते रहिये।