पुलिस के मुताबिक पीड़ित राकेश शर्मा सेक्टर-22 चौड़ा रघुनाथपुर में रहते हैं। वह गांव में ही पानी का प्लांट चलाते हैं। राकेश ने बताया कि उनके बचपन का दोस्त श्रवण निवासी नवादा रसूलपुर शुक्रवार रात उनसे मिलने के लिए पानी के प्लांट पर आया। उसके साथ तीन अन्य लोग थे। बातचीत के दौरान एक साथी ने उन्हें श्रवण के बेटे की वीडियो दिखाई, तो उन्होंने बोल दिया कि यह तो कुत्ते जैसी हरकत करता है। तभी एक ने कहा कि उसके भतीजे के बारे में ऐसा क्यों कहा। ऐसे में राकेश ने कहा कि यदि उन्हें उसकी कोई बात बुरी लगी हो, तो आगे से नहीं बोलेगा।