अरविंद के भांजे आकाश शर्मा ने बताया कि 22 यूनिट खून अस्पताल ने लिया था। साथ ही 6 लाख 40 हजार रुपये अस्पताल में जमा कराए थे। उन्होंने आरोप लगाए है कि दो दिन पहले ही अरविंद की मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने अपनी सवेंदना खो दी और पैसे वसूलने के चक्कर में अस्पताल प्रबंधन सुधार की बात करता रहा। परिजनों ने बताया कि जिनके पास जो भी पैसे थे, वो जमा करा दिए थे। बचे हुए रुपयों का इंतजाम करने में लगे हुए थे। परिजनों ने बताया कि रविवार को बिल जमा कराने के लिए कहा गया था। परिजनों ने आरोप लगाए है कि बिल जमा न होने की वजह से डॉक्टरों ने दवाई रोक दी थी। दवाई न मिलने की वजह से मरीज की मौत हो गइ्र। वहीं फोर्टिस अस्पताल के प्रवक्ता जॉयश्री सैकिया ने सभी आरोपी को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि जिसमें हममने नियमों के तहत शव को पुलिस को सौंप दिया। सरकार की तरफ से जारी मानकों और नियमों को पूरी तरह पालन किया जाता है। मरीज का उपचार अस्पताल की प्राथमिकता है।