नोएडा. सेक्टर-39 स्थित सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग का नोएडा अथॉरिटी ने कार्य लगभग पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल की बिल्डिंग अक्टूबर तक सौंप दी जाएगी। इस अस्पताल में उपचार की कार्डियेक, ट्रॉमा सेंटर, हार्ट न्यूरो जैसी अत्याधुनिक सुविधा होगी। इसेे चालू होने के बाद यूपी के लोग लाभ ले सकते है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, डॉक्टर व अन्य स्टाफ के लिए 72 फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं।