12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में पॉलीथीन पर प्राधिकरण सख्त, दुकानदार हुए बेबस, बोले- खऱीददार पर भी हो कार्यवाही

शहर में पॉलिथीन के इस्तेमाल को लेकर प्राधिकरण सख्त हो गया है।

2 min read
Google source verification
noida

नोएडा। शहर में पॉलिथीन के इस्तेमाल को लेकर प्राधिकरण सख्त हो गया है। जिसके चलते पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों पर लगातर कार्यवाही कर जुर्माना लगाया जा रहा है। वहीं प्राधिकरण की इस कार्यवाही से दुकानदार परेशान हो गए हैं और उनका कहना है कि अधिकारियों को पॉलिथीन में सामान देने वालों के साथ अब उसमें सामान लेने वालों पर भी कार्यवाही करनी चाहिए।

दरअसल, प्राधिकरण द्वारा 15 जनवरी से शहर में पॉलिशीन इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते रोज दुकानदारों व रेहड़ी-पटरी वालों पर पॉलिथीन रखने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके चलते अभी तक प्राधिकरण 1 लाख के करीब का जुर्माना अभी तक दुकानदारों पर लगा चुका है। वहीं दुकानदारों की मानें तो वह मजबूरी में पॉलीथीन रखते हैं क्योंकि खरीदार फिर सामान नहीं खऱीदते। अगर वह जूट या कपड़े का बैग रखते हैं और खरीददार से उसके अलग से पैसे मांगते हैं तो खरीददार बहस करने लगता है और कई बार सामान भी नहीं खरीदता। इसलिए अधिकारियों को खरीदारों पर भी जुर्माना लगाना चाहिए ताकि वह अपने घर से ही कोई बैग लेकर निकले।

सेक्टर- 22 में सब्जी की दुकान लगाने वाले राजू बताते हैं कि दो दिन पहले ही प्राधिकरण के अधिकारियों ने यहां का निरिक्षण कर जुर्माना लगाया है। जिस भी दुकान पर पॉलिथीन मिली उस दुकान पर 5 हाजर रुपये तक का जुर्माना लगाने के साथ पॉलिथीन भी जब्त कर ली । उन्होंने बताया कि हम लोग मजबूरी में पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि अधिकांश खरीददार बिना बैग लिए ही सामान खरीदने आते हैं। वहीं अगर हम लोग कपड़े का बैग उन्हें देते हैं और उस बैग के अलग से पैसे मांगते हैं तो वह बहस करते हैं। इसलिए अधिकारियों को अब खरीददारों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि वह अपने घर से ही बैग लेकर आया करें। इससे हमें भी पॉलिथीन नहीं रखनी पड़ेगी।

वहीं सेक्टर- 11 में मूंगफली का ठेला लगाने वाले सुरेश ने बताया कि हम लोग पैसे खर्च कर के पॉलिथीन लेते हैं ताकि खरीददार को सामान दिया जा सके। लेकिन अब अधिकारी लगातर इसपर कार्यवाही कर जुर्माना लगा रहे हैं। लेकिन इस बात से खरीददार को फर्क नहीं पड़ रहा। वह सीथे आते हैं और सामान पॉलिथीन में डालकर देने को कहते हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों को खरीदारों पर भी सख्ती दिखानी चाहिए व उन्हें जागरुक करना चाहिए।