बिजली विभाग के अधिक्षक अभियंता आर. के राणा ने बताया कि सेक्टर 16, सेक्टर 17, सेक्टर 18 के झुग्गीवासियों को 251 बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। इस कनेक्शन का जो चार्ज है वह 2250 रुपए प्रति कनेक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के कारण कई लोगों के कनेक्शन काट दिये गये थे लेकिन अब प्रधानमंत्री महत्वाकांक्षी योजना द्वारा फिर से नए कनेक्शन झुग्गीवासियों को दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान चोरी के कनेक्शन पकड़े जाने पर कार्रवाई की गई थी। लेकिन अब इस योजना के तहत कनेक्शन दिए जा रहे हैं।