आईओसीएल (Indian Oil Corporation Ltd) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 75.69 रुपये, कोलकाता में 78.28 रुपये, मुंबई में 81.28 रुपये और चेन्नई मेंं 16 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 78.64 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं, डीजल के दाम में चारों महानगरों में भी इजाफा किया गया है। दिल्ली और कोलकाता में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में डीजल 68.68 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 71.04 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं, मुंबई में डीजल 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 72.02 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 72.58 रुपये प्रति लीटर दाम हो गए हैं।