3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida: दिवाली के अगले दिन पुलिस ने दो डकैतों को मारी गोली, उनके दो साथियों को भी दबोचा- देखें वीडियो

Highlights Sector-29 स्थित ब्रह्मपुत्र कॉम्पलेक्स के पास हुई मुइभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, दो को कॉम्बिंग में दबोचा 23 October को हुई डकैती के मामले में वांटेड चल रहे थे बदमाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 29 Oct 2019, 10:16 AM IST

vlcsnap-2019-10-29-09h38m03s270.png

नोएडा। Sector-29 स्थित ब्रह्मपुत्र कॉम्पलेक्स के पास सोमवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने काम्बिंग के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 4 तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। घायल दो बदमाश थाना फेज-2 से एक डकैती के मामले में वांटेड चल रहे थे। इनके ऊपर 25 -25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

यह भी पढ़ें:Reality Check: क्‍या Azam Khan को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Rampur Police के फूले हाथ-पांव

जिला अस्‍पताल में कराया भर्ती

पुलिस (Noida Police ) की गोलियों से घायल योगेश और आबिद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि सेक्टर-20 थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की आल्टो गाड़ी में दिल्ली (Delhi) की तरफ से आई है। उसमें बैठे बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में नोएडा में घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस पर चलाई गोली

पुलिस ने बदमाशों को पहले रजनीगंधा और अट्टा पीर रोकने का प्रयास किया। बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस की टीम इन बदमाशों के पीछे लग गई और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरा हुआ देख बदमाश सेक्टर-29 की ओर मुड़ गए और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को पैर में गोली लग गई। जबकि उनके 2 साथी फरार भाग गए। पुलिस ने घायल दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य बदमाश समीर और नीरज को बाद में कम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: गोवर्धन पूजा कर रही पत्नी को रिटायर्ड फाैजी पति ने मार दी गोली, 8 वर्षीय बेटे ने बताई पूरी कहानी

तमंचे हुए बरामद

एसपी क्राइम ने बताया की पूछताछ के दौरान बदमाशों की पहचान योगेश, आबिद, समीर और नीरज के रूप में हुई है। उनके पास से चार तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। योगेश और आबिद थाना फेज 2 में 23 अक्तूबर को हुई एक डकैती के मामले में वांटेड चल रहे थे। उनके ऊपर 25 -25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित है।