10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी डकैत का किया ये हाल

  पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती, बदमाश का दूसरा साथी भागने में रहा कामयाब    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 Apr 2018, 2:52 PM IST

encounter

ग्रेटर नोएडा- पश्चिमी UP में पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके 50 हजार के इनामी डकैत संजय को एसटीएफ ने नोएडा में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार डकैट को अंकाउंटर के बाद कंधे में गोली लग गई, जिसके बाद वह गिर गया। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल डकैट को नोएडा के सैक्टर 30 के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डकैट का दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। इन इनामी डकैत संजय की यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ उस समय हुई, जब वह ग्रेटर नोएडा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में आया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यूपी एसटीएफ ने संजय की घेराबंदी कर दी। इस दौरान उसे बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाश संजय ने पुलिस पर गोली चला दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश संजय के कंधे पर जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। पचास हज़ार के इनामी डकैत संजय अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर डकैती और लूट के साथ ही हत्या के लगभग 10 मामले अलीगढ़, बुलंदशहर और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इनमें छह मामले डकैती के है, जिन्हें अलीगढ़ के जवां, खुर्जा देहात और ककोड़ में अंजाम दिया गया था। इन मामलों में यह काफी दिनों से वांछित चल रहा था।