10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली फर्जी कंपनी का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो
Play video

नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली फर्जी कंपनी का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

ठगी के लिए बनाई कंपनी, सैलरी पर रखे गए लड़के-लड़कियां, जब हुआ खुलासा तो पुलिस भी रह गई सन्न    
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 15 Sep 2018, 6:36 PM IST

नोएडा. बेरोजगार युवाओं को नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली फर्जी कंपनी का कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कंपनी के नौ लोगों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 14 मोबाइल, प्रिंटर, लैपटॉप आदि सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पांच माह पहले यह कंपनी खोली थी। ये आरोपी नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक लोगों को ठग चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- एक भाई ने रखी राखी की लाज तो मिला ऐसा फल कि देखने वाले भी कांप उठे

पुलिस की गिरफ्त में खड़े मेरठ निवासी जावेद, रविन्द्र, सोहनवीर, मोहम्मद तजामूर, आकाश, मुजफ्फर नगर निवासी विपिन कुमार, फरमान, जॉली और बागपत निवासी अनित को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने कंपनी खोल कर युवाओं को नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितम्बर को राजस्थान के दौसा जिले के उदयपुर निवासी अर्जुन लाला सैनी ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगो ने सी-4 सैक्टर 63 नोएडा में एग्रो बिजनेस सोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कम्पनी चला रहे हैं। उन लोगों ने षडयन्त्र के तहत धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार किया और मुझे नौकरी देने का लालच दिया। उन लोगों ने लोन दिलाने के नाम पर मुझसे व मेरे द्वारा जोड़े गये एजेन्टो से कुल 3,56,000 रूपये अपने खातों में डलवा लिए। अब वे पैसे वापस नहीं कर रहे हैं और फोन पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।