27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, 62 मोबाइल बरामद

नोएडा पुलिस की तीन बदमाशों से बुधवार को मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली एनसीआर में मोबाइल छिनने वाले दो बमदाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश को पुलिस ने भागते दबोच लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 9 Oct 2024, 11:31 AM IST

Noida Police caught three vicious criminals in an encounter recovered 62 mobile phones

घायल बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल और 62 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

नोएडा पुलिस की सीआरटी टीम ने बड़ी करवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को दबोचा है। जिनमें से दो बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए हैं और एक बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी किए गए 62 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 अक्टूबर को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस, सीआरटी टीम दादरी मेन रोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भंगेल की तरफ से आ रही बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रूके और ककराला की ओर भागने लगे। जिसपर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल का पीछा किया और ककराला की तरफ चेकिंग कर रही पुलिस टीम को मोटरसाइकिल सवारों के बारे में अवगत कराया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्तियों ने जब देखा की पुलिस ने उन्हें दोनो तरफ से घेर लिया है तो भागने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। इसके बाद दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

घायल बदमाशों की पहचान संदीप उर्फ लक्की और सोनू उर्फ चटनी के रूप में हुई है। घायल बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे .315 बोर, नालों में फंसे 2 खोखा कारतूस .315 बोर व 2 जिंदा कारतूस .315 बोर और चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट के साथ कुल 62 मोबाइल फोन बरामद हुए है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश शमशाद को काम्बिंग मे गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट से 10 लाख की लूट, तलाश में जुटी पुलिस

घरों और दुकानों से करते थे मोबाइल चोरी

पुलिस ने बताया है कि सोनू उर्फ चटनी व संदीप उर्फ लक्की और शमशाद शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो घूम फिर कर दिल्ली एनसीआरक्षेत्र में घरों एवं दुकानों से और राह चलते लोगों के मोबाइल चोरी करते हैं। मोटरसाइकिल चोरी करना और अवैध शराब की तस्करी करने के आपराधिक कार्यों में ये लिप्त हैं। अभियुक्त सोनू उर्फ चटनी थाना लोनी, गाजियाबाद से हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।