19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: Noida Police ने अनीस को पहुंचाया उसकी गर्भवती पत्नी के पास, तमन्ना ने बेटे का नाम रखा रणविजय

Highlights Noida में फंस गया था तमन्ना का पति सेक्टर—5 में काम करता है अनीस वाहन का इंतजाम कर पहुंचाया बरेली
less than 1 minute read
Google source verification
tamanna.jpg

नोएडा। लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान यूपी पुलिस (UP Police) का मानवीय चेहरा सामने आ रहा है। नोएडा (Noida) पुलिस ने प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला के पति को उसके पास भेजा। इसके बाद मुस्लिम महिला ने नवजात का नाम नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह के नाम पर रख दिया। साथ ही उन्होंने नोएडा पुलिस को इसके लिए धन्वाद दिया है।

यह भी पढ़ें: Good News: गर्म पानी और यह खाना देकर ठीक किए गए कोरोना के मरीज

बुधवार को हुआ था लेबर पेन

बरेली में रहने वाली तमन्ना के पति अनीस नोएडा के सेक्टर—5 में काम करते हैं। तमन्ना गर्भवती थी। बुधवार को उसे लेबर पेन शुरू हुआ। इस बीच लॉकडाउन होने की वजह से अनीस नोएडा में फंस गए। अकेली होने पर तमन्ना ने नोएडा पुलिस से अपील की। उसने कहा कि उसका पति नोएडा के है। उसको वहां से बरेली भेज दिया जाए। एडीसीपी रणविजय सिंह ने इसका संज्ञान लिया और अनीस के बारे में पता किया। उन्होंने अनीस को एक वाहन का इंतजाम कर बरेली भिजवाया। गुरुवार को वह बरेली पहुंचा। इससे खुश होकर तमन्ना ने अपने बेटे का नाम रणविजय रखा। इसकी वीडियो भी उन्होंने डाली है। इसे नोएडा पुलिस ने रिट्वीट किया है।