
झुग्गी में रहकर करोड़पति बनी इस महिला पर पुलिस करेगी गैंगस्टर की कार्रवार्इ, प्राॅपर्टी भी होगी सील
नोएडा।अब तक आप ने तस्करी जैसे अपराधों में पुरुषों के लिप्त होता देखा आैर सुना होगा, लेकिन नोएडा पुलिस ने हाल ही में एक एेसी महिला को गिरफ्तार किया है।जो बड़े स्तर पर गांजा तस्करी कर करोड़पति बन गर्इ। इतना ही नहीं आरोपी महिला नशे के इस सामान की डिलीवरी भी गाड़ी से किया करती थी।जिसे पुलिस ने सेक्टर-10 से गिरफ्तार कर लिया।अब पुलिस तस्करी में शामिल आरोपित इस महिला के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट की कार्रवार्इ करेगी।साथ ही उसकी प्रॉपर्टी को भी प्रशासन सील करने जा रहा है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-पति के साथ चल रहे गृह क्लेश को शांत कराने बाबा के पास पहुंची महिला फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे आप
झुग्गी में रहकर बटौर ली इतनी संपत्ति
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला पिछले काफी समय से गांजा तस्करी के धंधे में लिप्त थी।वह सेक्टर-10 की जेजे काॅलोनी में बनी झुग्गी में रहकर अपना धंधा जोर शोर से चला रही थी।पिछले दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर की गई हत्या मामले में गांजा तस्करी की बात सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर कई आरोप लगे थे। तस्करी के आरोप में नूरी की गिरफ्तारी के बाद जांच में पता चला है कि उसने गांजे के अवैध कारोबार से करीब 30 कमरे का मकान और 7 क्रेन खरीद रखी थीं। इससे पहले भी इस महिला को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसने अपनी एक क्रेन को 7 लाख रुपये में बेच कर अपनी जमानत करवा ली।
अब पुलिस करने जा रही है यह बड़ी कार्रवार्इ
जेल से छूटने के बाद नूरी या उसके जैसे दूसरे तस्कर इसी धंधे में लिप्त न हो। इसके लिए पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में कार्रवाई करने के साथ ही उसकी प्रॉपर्टी को सील करने की कार्रवाई करेगी। उसके अलावा 5 अन्य गांजा तस्करों के खिलाफ भी पुलिस गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है।
Updated on:
23 Oct 2018 05:52 pm
Published on:
23 Oct 2018 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
