19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / मूक बधिर ने महिला की हत्या का इस तरह खोला राज

मूक बधिर ने महिला की हत्या का इस तरह खोला राज

सेक्टर 108 में 6 अक्तूबर को एक 48 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 16 Oct 2018, 9:36 AM IST

greater noida

मूक बधिर ने महिला की हत्या का इस तरह खोला राज

नोएडा. सेक्टर 108 में 6 अक्तूबर को एक 48 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक शख्स पर लगा था। पुलिस ने आरोपी इंद्राज को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरापी महिला पर नजर रखता था।

यह भी पढ़ें: चर्चित कांड: पुलिस पिकेट पर हमला कर सरकारी हथियार लूटने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

नोएडा के थाना 39 पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी इंद्राज अपने हाथों के इशारा पुलिस को बता रहा है कि उसने कैसे हत्या की। साथ ही हत्या की क्या वजह रही। दरअसल में हत्या का आरोपी इंद्रराज मूक बधिर है। पुलिस की तफतीश में सामने आया है कि आरोपी इंद्राज और मृतक महिला गंगा रानी का परिवार दोनों महोबा में आसपास के रहने वाले हैं। मूलरूप से गोहरवी महोबा निवासी गंगा रानी सी-169 सेक्टर 108 स्थित मकान में बेटे जितेंद्र कुमार व बेटी के साथ रहती थीं। आरोपी इंद्राज भी पहले लिव इन रिलेशन में था। लेकिन बाद में गंगा रानी से झगड़ा हो जाने पर वह पड़ोस में ही रहने लगा था।

इंद्राज को शक था कि गंगा के अन्य लोगो से अवैध संबंध कर लिए। इस लिए वह गंगा पर नज़र रखता था। 6 अक्तूबर रात करीब नौ बजे आरोपित इंद्रजाल शराब के नशे में पहुंचा और गंगा के कमरे की तरफ झांकने लगा था। आरोपित व महिला के बीच देर रात इस बात को लेकर विवाद हुआ है। सिर पर डंडा मारकर कर बेहोश कर दिया फिर धारधार गला काट कर गंगा रानी की हत्या कर दी और फरार हो गया था। एसपी सिटी सुधा रानी ने बताया कि इंद्राज ने इशारों से पुलिस को बताया कि उसने हत्या क्यों की। उन्होंने बताया कि मूक-बधिर विशेषज्ञों की मदद आरोपी का बयान दर्ज़ करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: शहर की इस रामलीला में यह मुस्लिम परिवार निभाता है किरदार, कुरान के साथ पढ़ता है रामायण