शनिवार यानी आज जिन जिलों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है उसमें गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बदायूं और उसके आसपास के जनपद में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उनमें बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, बाराबंकी, इटावा फिरोजाबाद शाहजहांपुर, खैरी, हरदोई, सीतापुर, और आगरा शामिल हैं।