14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP के इस जिले मेंं Lockdown की सख्ती की वजह से ठीक हुए ज्यादा मरीज

Highlights . लॉकडाउन की वजह से कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या में आई कमी. गौतमबुद्ध नगर जिले में ठीक हुए ज्यादा मरीज  
2 min read
Google source verification
corona

नोएडा। लॉकडाउन की वजह से कोरोना हारता हुआ नजर आ रहा है। बस लोगों को घरों में कैद रहना होगा। यूपी का गौतमबुद्ध नगर ऐसा जिला बना हैं, जहां संक्रमित मरीज ज्यादा ठीक हुए है। संक्रमित मरीज कम। इसके लिए डीएम सुहास एलवाइ ने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी है। डीएम ने कहा कि जिले में कोरोना से सही होने वाले मरीजों की संख्या 54 हो गई है। हालांकि अभी 49 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। गुरुवार को जांच रिपोर्ट में एक भी मरीज के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। 87 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही 10 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों से इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

ग्रेनो के शारदा अस्पताल से इलाज के बाद चार मरीज को घर भेज दिया गया है। शिशु अस्पताल मे तीन मरीजों का सफल इलाज किया गया। वहीं तीन मरीज अन्य अस्पताल से भेजे गए। अभी 49 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 2617 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें से 103 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। बुधवार को 126 में से 125 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। अभी भी 200 से अधिक नमूनों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। गौतमबुद्ध नगर जिले में अब प्रतिदिन 250 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में सैंम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

जिले में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए योगी सरकार भी एक्शन में आई। यहां तक खुद योगी आदित्यनाथ ने डीएम बीएन सिंह को फटकार भी लगाई थी। बाद में उनका ट्रॉसफर कर दिया गया। उसके बाद भी 2 बार सीएमओ को भी बदला गया।

यह भी पढ़ें: AQI ने तोड़ा 107 साल का रिकार्ड, अगस्त 1913 जैसी हुई आबोहवा