नोएडा. जम्मू के कठुआ में आठ साल की मासूम बच्ची आसिफा की गैंगरेप के बाद हत्या के विरोध में जम्मू सहित कश्मीर घाटी में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। देशभर में इन दरिंदों की आलोचना और निंदा के साथ ही आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग हो रही है। यह पूरा मामला 12 जनवरी को सामने आया था। जब लड़की के पिता मोहम्मद यूसुफ ने हीरानगर थाने में केस दर्ज कराया था। इसके मुताबिक, 10 जनवरी को लगभग 12:30 बजे उनकी बेटी जंगल में घोड़े के लिए चारा लेने गई थी, जिसके बाद वह नहीं लौटी। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। अब इस मामले के तार पश्चिमी यूपी से भी जुड़ गए हैं।