बुधवार शाम को पद्मावत की स्क्रीनिंग के दौरान फेज टू की तरफ से सेक्टर-37 की तरफ जा रही बस को बरौला के पास कुछ युवकों ने रोक लिया। बस रूकते ही आठ से दस युवक ने बस में बाहर व अंदर से तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां अफरातफरी मच गई और यात्री बस से उतरने लगे। इस दौरान महिलाएं समेत कई यात्रियों को चोटें भी आई।