दरअसल, गौतमबुद्ध नगर जिले के आबकारी विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जून माह में नोएडा व ग्रेटर नोएडा के लोग में गर्मी में करोड़ों रुपये की शराब व बीयर गटक गए। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जून माह में मॉडल शॉप और दुकानों से 20,61,615 बोतल बीयर की बिक्री हुई है। जबकि अंग्रेजी शराब की दुकानों से 5,02,160 बोतल शराब खरीदी गई हैं। वहीं जो पिछले साल के मुकाबले इस साल बीयर की बिक्री में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। पिछले साल जून में करीब 16,80000 बीयर की बोतलों की बिक्री हुई थी।