गौरतलब है कि बुधवार को एनईए सहित 12 संगठनों के साथ नोएडा प्राधिकरण की वार्ता पूरी तरह से विफल हो गई थी। जिसके बाद सभी संगठनों ने नोएडा को आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाया। जिसके बाद हजारों की संख्या में नोएडावासी एकत्रित हुए और नोएडा प्राधिकरण तक पैदल मार्च किया। इस जन आंदोलन में एनईए समेत फोनरवा, कोनरवा, नोएडा लोकमंच, भारत जागरुक नागरिक संगठन समेत कई अन्य संगठनों ने हिस्सा लिया।