1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी, एक हफ्ते में ही इतने बढ़े दाम

स्लो प्वॉइजन कि तरह बढ़ रहे पेट्रोल की कीमत ने बिगाड़ा घर का बजट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 May 2018, 11:54 AM IST

petrol

कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी, एक हफ्ते में ही इतने पढ़े दाम

नोएडा. दिल्ली-एनसीआर समेत तमाम शहरों में पेट्रोल की कीमतों में उछाल जारी है। रविवार को नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर 77.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं डीजल का भी कुछ ऐसा ही हाल दिखा। नोएडा में डीजल की कीमत भी 67.76 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच चुकी है। कर्नाटक चुनाव समाप्त होने के साथ पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़े हैं। उससे वाहन मालिको में काफी रोष है, जबकि वे लोग जो वाहन नहीं चलाते उनके भी घर का बजट बिगड़ रहा है, क्योंकि डीजल की कीमत बढ़ने से रोज़मर्रा की चीजो की कीमत में इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ः कैराना उपचुनाव को लेकर योगी के मंत्री ने कह दी ऐसी बात कि मच गई खलबली

स्लो पाइजन कि तरह बढ़ रहे पेट्रोल की कीमतें आम लोगो के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। पेट्रोल पम्प पर तेल भरवाने आए लोगों का कहना है इस पर रोक लगाने के लिए सरकार को फौरन प्रभावी कदम उठाना चाहिए। पहले ही आम जनता रोजमर्रा की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। ऐसे पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी ने घर के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है।

यह भी पढ़ः कैराना चुनाव से पहले पुलिस ने राजनीतिक पार्टियों की उम्मीदों पर फेरा पानी, कर दिया ये बड़ा कांड

बीते सात दिनों की बात करें तो इस दौरान नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये 25 पैसे तक का इजाफा हो चुका है। जहां 13 मई 2018 को नोएडा में एक लीटर पेट्रोल के दाम 76 रुपये 90 पैसे था। वहीं, 20 मई को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77 रुपए 15 पैसे हो चुकी है। सरकारी विपणन कंपनियों ने कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर 24 अप्रैल 2018 से 13 मई 2018 तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया था। लेकिन चुनाव के समाप्त होने के साथ पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़े हैं। ये बात नोएडा में सेक्टर 12 स्थित डॉली मोटर पेट्रोल पंप के संजीव मिश्रा ने भी स्वीकार किया है। उनका कहना है की एक हफ्ते में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए 25 पैसे का इजाफा हुआ है। आज के दिन ही पेट्रोल के दाम 26 पैसे बढ़ें हैं। कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से इजाफा किया जा रहा है। सरकार के इस फैसले नाराज जनता अब पूछने लगी है, क्या सरकार जनता से हार का बदला ले रही है।