घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए आप SMS, मोबाइल ऐप्स, और तेल कंपनियों की वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और एचपीसीएल जैसी कंपनियां SMS के माध्यम से कीमत जानने की सुविधा देते हैं। इंडियन ऑयल की कीमत जानने के लिए “RSP <शहर का कोड>” टाइप कर इसे 9224992249 पर भेजें। इसके अलावा, इंडियन ऑयल वन (IndianOil ONE), BPCL और HPCL के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी दैनिक दरें चेक की जा सकती हैं।